भूतपूर्व सैनिक व अर्धसैनिक बल की हुई बैठक- सुरेंद्र बैशटू

ब्लॉक कांग्रेस के भूतपूर्व सैनिक व अर्धसैनिक बल की हुई बैठक- सुरेंद्र बैशटू

रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस के भूतपूर्व सैनिक व अर्धसैनिक बल की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक बल के अध्यक्ष सुरेन्द्र बैशटू की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई।जिसमें स्थानीय विधायक नंदलाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और वर्तमान में जो राजनीतिक परिस्थिति है, उसके बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई । नोगली के एसएसबी कैंप में भारतीय पैरामिलिट्री फोर्स से रिटायर सदस्यों के साथ मुलाकात भी की गई। इस
सभा में स्थानीय विधायक नंदलाल , अध्यक्ष सुरेंद्र बैशटू भूतपूर्व सैनिक बल, राजेंद्र श्याम, कुलदीप नेगी , कमलेश कनेंन , राजेश लरजूँ , अनिरुद्ध सिंह बिष्ट , चयन राम कौशल महासचिव भूतपूर्व सैनिक बल, एस एस ठाकुर, राम नाथ, जिया लाल, चंद्रदेव, हरवन्स, देवीसिंह,सुरेश राम सिंह, शुभम शर्मा, और अन्य लोग सभा में विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *