रामपुर में रक्तदान व अंगदान शिविर का आयोजन

रामपुर बुशेहर निशांत शर्मा
स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) हिमाचल प्रदेश व रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान व अंगदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें41के करीब लोगों ने अंगदान का शपथ पत्र भरकर अंगदान करने की इच्छा जताई। वहीं 50 लोगों ने रक्तदान किया ।
सोटो टीम ने लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया और पेंफ्लेट बांटकर अंगदान करने के लिए शपथ पत्र भरने का आग्रह किया। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। लोग मृत्यु के बाद भी अपने अंगदान करके जरूरतमंद का जीवन बचा सकते हैं। अंगदान करने वाला व्यक्ति ऑर्गन के जरिए 8 लोगों का जीवन बचा सकता है। किसी व्‍यक्ति की ब्रेन डेथ की पुष्टि होने के बाद, डॉक्‍टर उसके घरवालों की इच्छा से शरीर से अंग निकाल पाते हैं। इससे पहले सभी कानूनी प्रकियाएं पूरी की जाती हैं। इस प्रक्रिया को एक निश्‍चित समय के भीतर पूरा करना होता है। ज्‍यादा समय होने पर अंग खराब होने शुरू हो जाते हैं। देश में प्रतिदिन प्रत्येक 17 मिनट में एक मरीज ट्रांसप्लांट का इंतजार करते हुए जिंदगी से हाथ धो बैठता है।
एक व्यक्ति जिसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष को स्वैच्छिक रूप से अपने करीबी रिश्तेदारों को देश के कानून व नियमों के दायरे में रहकर अंगदान कर सकता है । अंगदान एक महान कार्य है जो हमें मृत्यु के बाद कई जिंदगियां बचाने का अवसर देता है।जीवित अंगदाता किडनी, लीवर का भाग, फेफड़े का भाग और बोन मैरो दान दे सकते हैं, वहीं मृत्युदाता यकृत, गुर्दे, फेफड़े, पेनक्रियाज, कॉर्निया और त्वचा दान कर सकते हैं। इसी साल मार्च माह हिमाचल में पहली बार ब्रेन डेड मरीज के शरीर से अंगदान हुआ जहां अठारह वर्षीय युवक ने दो किडनी व आंखे दान की। इस मौके पर एसडीम रामपुर ने रक्तदान सेवा परिवार को सेवाा कार्यो के लिए सराहा और लोगों सेेेे अपील की सभी अधिक से अधिक संख्या मेंं रक्त्तदान करें व अंगदान करें इस मौके पर एसडीीएम रामपुर ने सभी को पारितोषिक देकर भी सम्मानित किया

इस दौरान अपने सभी अंग दान कर सकें श्याम भारद्वाज जी ने कहााा कि रक्तदान तो महादान ही है और अंगदान महादान है जिसे सभी को करनाा चाहिएइस अवसर पर रक्तदान सेवा परिवार रामपुर केेे सदस्यों और एनसीसी कैडेस व अन्य लोगों नेे

रैली के माध्यम सेेे लोगों को रक्तदान अंगदान के लिए प्रेरित किया

इस मौके पर एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन व डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायतऔर रक्तदान सेवा परिवार के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *