सर्वपल्ली राधाकृष्णन B.Ed M.Ed संस्थान नोगली के परीक्षा परिणाम में शीतल मेहता ने मारी बाजी I

सर्वपल्ली राधाकृष्णन B.Ed M.Ed संस्थान नोगली के परीक्षा परिणाम में शीतल मेहता ने मारी बाजी I
सर्वपल्ली राधाकृष्णन B. Ed. /M.Ed संस्थान नोगली में प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएड सत्र 2023- 24 के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहाI दूसरे सेमेस्टर की इस परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान शीतल मेहता द्वितीय स्थान शीतल शर्मा, सुचित्रा ,प्रिया चौहान, रेनू भारती व तृतीय स्थान रेखा ठाकुर ,नीरू देवी ,व मोनिका ने हासिल किया Iजिसमें शीतल मेहता ने 80% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया और शीतल शर्मा ,सुचित्रा ,प्रिया चौहान व रेनू भारती ने 79% अंक प्राप्त कर द्वितीय और रेखा ठाकुर नीरू देवी व मोनिका ने 78% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कियाI बताते चले कि संस्थान के 75% प्रशिक्षण प्रशिक्षु छात्र -छात्राओं ने 70% से ज्यादा अंक लेकर और 25% प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने 60% से ऊपर अंक प्राप्त कर शत प्रतिशत परिणाम देकर संस्थान का नाम रोशन किया हैI इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा ने अवल रहे प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को बधाई दी व उनकी कड़ी मेहनत व समर्पण की सराहना की Iडॉक्टर शर्मा ने कहा कि संस्थान हमेशा से ही शिक्षा की उत्कृष्ट को बनाए रखने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करता है, व छात्र शिक्षकों को आत्मनिर्भरता नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के गुण विकसित करने के लिए प्रेरित करता है Iइस उपलब्धि पर संस्थान की प्रधानाचार्य सीमा भारद्वाज ने संस्थान के सभी प्रशिक्षों को बधाई दी तथा अपने ज्ञान व कौशल का उपयोग समाज के उत्थान में करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि संस्थान भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलताओं की और अगरसर है Iअंत में संस्थान की प्राचार्य ने समस्त शिक्षक वर्ग को उनकी मेहनत और निष्ठा के लिए बधाई दी और सभी प्रशिक्षक छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना कीI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *