रामपुर में एस.डी.एम.ऑफिस के पास एन.एच.-5 पर पैदल यात्री अंडरपास बनेगा: एस.डी.एम. ने भेजा प्रस्ताव

रामपुर में एस.डी.एम.ऑफिस के पास एन.एच.-5 पर पैदल यात्री अंडरपास बनेगा: एस.डी.एम. ने भेजा प्रस्ताव

रामपुर बुशहर,19 फरवरी 2026

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की जिला शिमला इकाई के पदाधिकारियों ने बीते रोज एस.डी.एम.(ना.) रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह से भेंट कर राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर एस.डी.एम. कार्यालय के निकट ओवरब्रिज की जगह पैदल यात्री अंडरपास बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने सहमति जताते हुए बुधवार को कार्यकारी अभियंता (एन.एच.), एच.पी.पी.डब्ल्यू.डी. रामपुर को पत्र लिख दिया। पत्र में कहा गया कि भारी यातायात व तेज रफ्तार वाहनों से पैदल यात्रियों,अधिकारी, निवासी, छात्र, वरिष्ठ नागरिक व कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में है। एस.डी.एम. ऑफिस के आसपास जाम व दुर्घटना का डर बना रहता है। पूर्व ओवरब्रिज प्रस्ताव व्यवहार्य नहीं पाया गया था। अब अंडरपास निर्माण हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर जांच कराने का अनुरोध किया। इससे पैदल यात्रियों को सुरक्षित व सुगम आवाजाही मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *