अग्नि सुरक्षा सप्ताह का रामपुर उपमंडल में समापन

अग्नि सुरक्षा सप्ताह का रामपुर उपमंडल में समापन

द सुप्रभात ब्यूरो 20 अप्रैल 2026

रामपुर उपमंडल में हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के सहयोग से राज्य अग्नि शमन विभाग द्वारा आयोजित अग्नि सुरक्षा सप्ताह का समापन सोमवार को विधिवत रूप से रामपुर किया गया। सप्ताह के दौरान बिजली संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आम जनता के बीच आग से सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
उपमंडल में विभिन्न संस्थाओं और सार्वजनिक स्थानों पर मॉक ड्रिल, अग्नि शमन उपकरणों का प्रदर्शन और आपातकालीन निकासी की तकनीकों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। HPSEBL की ओर से बिजली उपकरणों और इंफ्रास्ट्रक्चर की अग्नि सुरक्षा जांच, साथ ही कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों के प्रति संवेदनशील बनाने पर भी विशेष ध्यान रखा गया। सप्ताह के दौरान आगजनी की घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए रोकथाम पर आधारित जागरूकता अभियानों को प्राथमिकता दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *