मिनी मैराथन का आयोजन

रामपुर बुशहर 23 052026

द सुप्रभात ब्यूरो

रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज 20 मई को प्रातः 6:00 बजे मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन का आयोजन दत्तनगर ग्राउंड से निर्धारित मार्ग के अनुसार कोयल रोड तक एवं वापसी में दत्तनगर ग्राउंड तक किया गया।

मिनी मैराथन में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों एवं श्रेणियों के अनुसार आयोजित किया गया, जिसमें पुरुष, महिला एवं बच्चों के लिए अलग-अलग वर्ग निर्धारित किए गए थे। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस, श्री विकास मारवाह ने कहा कि खेल एवं शारीरिक गतिविधियाँ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं।

मिनी मैराथन को श्री बी. पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (प्रापण एवं संविदा) द्वारा हरी झण्डी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामपुर एचपीएस के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। परियोजना द्वारा प्रतिभागियों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु मार्ग में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं।

मिनी मैराथन के समापन अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को श्री बी. पी. सिंह द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं अनुशासन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।

—–0—–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *