अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में विनोद रांटा की शानदार प्रस्तुति, दर्शकों ने खूब सराहा
कोठखाई के युवा लोकगायक विनोद रांटा हिमाचल की लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में निभा रहे अहम भूमिका
हिमाचल प्रदेश के कोठखाई से संबंध रखने वाले प्रतिभाशाली गायक विनोद रांटा अपनी गायकी के माध्यम से प्रदेश की कला एवं संस्कृति को देश-दुनिया में पहचान दिला रहे हैं। उनके लोकप्रिय गीत ‘पंडिता’ ने भी खूब लोकप्रियता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक लवी मेले में भी विनोद रांटा ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।
विनोद रांटा जैसे युवा कलाकार हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति के सच्चे संवाहक हैं। ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को बड़े मंचों पर अधिक से अधिक अवसर मिलने चाहिए, ताकि उनकी कला को नई पहचान मिले और हिमाचल प्रदेश का नाम देश-विदेश में और ऊंचा हो।

