गाड़ी मार्ग में टक्कराने से हुई क्षतिग्रस्त, चार घायल,

रामपुर बुशहर, द सुप्रभात

रामपुर से 7 किलोमीटर दूर नोगली के समीप आर्मी कैंप के मुख्य द्वार के नजदीक एक अल्टो कार संख्या एच.पी. 06ए 3795 राष्ट्रीय उच्च मार्ग -05 के साथ लगते मार्ग से टक्करा कर क्षतिग्रस्त होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार यह हादसा वीरवार सुबह लगभग 11 बजे का बताया जा रहा है। बताते चलें कि यह वाहन रामपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा था। वाहन की गति तेज होने के कारण चालक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के साथ बने मार्ग से टक्करा कर एन.एच. – 05 पर पलट गई। जिस से वाहन चालक घायल हो गया। गौर होकि अवेरी में चल रही आर्मी पोर्टर की भर्ती में होने आए तीन युवक उस मार्ग पर बैठे हुए थे। अचानक रामपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने उनको अपनी चपेट में ले कर घायल कर दिया। गाड़ी की टक्कर से तीनों युवकों को पैर और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक सहित तीनों घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल रामपुर ले जाया गया। जहां पर चारों घायल उपचाराधीन है। इस हादसे की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि आर्मी पोर्टर की भर्ती में होने आए एक युवक हरियाणा, एक युवक पंजाब और एक युवक हिमाचल का रहने वाला हैं। पुलिस ने एक्सीडेंट के तहत मामला दर्ज कर आगामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *