पशुपालन विभाग, रामपुर द्वारा लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

पशुपालन विभाग, रामपुर द्वारा लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

रामपुर, 10/02/2025– जीव-जन्तु कल्याण माह के अंतर्गत पशुपालन विभाग, रामपुर द्वारा लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पशु सखी नीलिमा और संगीता ने 105 छात्रों एवं 12 स्टाफ सदस्यों को रेबीज बीमारी के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान रेबीज के लक्षण, कारण, बचाव एवं रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। पशु सखियों ने बताया कि रेबीज एक घातक बीमारी है, जो संक्रमित जानवरों के काटने से फैलती है, लेकिन समय पर टीकाकरण और सतर्कता से इसे रोका जा सकता है।

यह कार्यक्रम डॉ. अनिल शर्मा की अगुआई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने छात्रों को पशुओं के प्रति दयालुता एवं जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के लिए प्रेरित किया और रेबीज उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

पशुपालन विभाग, रामपुर का यह प्रयास समाज में रेबीज जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने और सुरक्षित पर्यावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *