राजस्व मन्त्री जगत सिंह नेगी ने जगात खाना में बाढ़ से हुए नुक्सान का जायजा लिया’

‘राजस्व मन्त्री जगत सिंह नेगी ने जगात खाना में बाढ़ से हुए नुक्सान का जायजा लिया’

रामपुर 25 मई,- रामपुर बुशहर के साथ लगते जगातखाना (कुल्लू) में आज राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व जन शिकायत निवारण मन्त्री जगत सिंह नेगी ने पिछले कल जगात खाना के दो नालों में आये बाढ़ से हुए नुक्साान का जायजा लिया ।
राजस्व मन्त्री ने बताया कि इस बाढ़ से लगभग 60 लाख रू0 का नुक्सान हुआ है । जिसमें 09 गाड़िया पूर्ण रूप से, 13 गाडियों को आंशिक नुक्सान, 09 मकान व 05 दुकानों में सामान कों भी नुक्सान पहुंचा है । उन्होंने कहा कि सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है और मलवा में फसे गाड़ियों को मशीनरी बुला कर शीघ्र निकालने के निर्देश दिये गये है और उप-मण्डलाधिकारी को सम्बन्धित बीमा एंजेसी को मौके पर बुला कर गाडियों के नुक्सान का जायजा लेने के लिए कहा ।
इस मौके पर लोगों ने राजस्व मन्त्री से मिल कर उनके गाडियों व मकानों, दुकानों में सामान को हुए नुक्सान की जानकारी दी और सरकार से सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की । राजस्व मन्त्री ने आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से मकानों को हुए नुक्सान का भरपई किया जाएगा और गाड़ियों को हुए नुक्सान के लिए सम्बन्धित बीमा कम्पनियों को यहां बुला कर नुक्सान का जायजा लेने निर्देश दिये गये ।
उन्होंने लोगो से अपील किया कि नदी नालों में कुड़ा न फैके जिससे पानी का ठहराव होता है और भारी वर्षा के समय बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है ।
उप-मण्डलाधिकारी ना. निरमण्ड मनमोहन सिंह, उप-मण्डल पुलिस अधिकारी आनी चन्द्र शेखर, नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी, पार्टी पदाधिकारी प्रताप नेगी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
.000..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *