तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को मिली बड़ी सफलता।पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ।

तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को मिली बड़ी सफलता।
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ।
रामपुर बुशहर, 8 सितं
लगातार प्रयासों और सतत निगरानी के बाद नीरसू में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कल रात सुरक्षित रूप से पकड़ा गया है। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उसका स्थानांतरण किया गया है। उपरोक्त जानकारी डीएफओ रामपुर गुरु हर्ष सिंह ने देते हुए बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि यही वही तेंदुआ था जिसकी गतिविधि दत्तनगर और नीरसू क्षेत्र में दर्ज की जा रही थी इसलिए अभी भी कुछ दिनों तक सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है। कैमरा ट्रैप निगरानी भी लगातार जारी है ताकि आगे की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।उन्होंने स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया है कि बच्चों को घर से बाहर केवल बड़ों की देखरेख में ही निकलने दें। अकेले बाहर न जाएँ, समूह में ही जाएँ। सुबह, शाम और रात के समय विशेष सावधानी बरतें। यदि आगे किसी भी प्रकार की गतिविधि नजर आती है तो तुरंत इन नंबरों पर सूचना दें 94598-00007, 8219255606 फिल्हाल सुरक्षा की दृष्टि से पिंजरे को ढक कर रखा गया है।
वन मंडल अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में रामपुर परियोजना के पशु चिकित्सा विभाग तथा स्थानीय निवासियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया है।
हम आप सभी के सहयोग और धैर्य के लिए धन्यवाद करते हैं और अनुरोध करते हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक सतर्कता अवश्य बनाए रखें।
तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को मिली बड़ी सफलता।
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ।
रामपुर बुशहर, 8 सितंबर,
लगातार प्रयासों और सतत निगरानी के बाद नीरसू में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कल रात सुरक्षित रूप से पकड़ा गया है। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उसका स्थानांतरण किया गया है। उपरोक्त जानकारी डीएफओ रामपुर गुरु हर्ष सिंह ने देते हुए बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि यही वही तेंदुआ था जिसकी गतिविधि दत्तनगर और नीरसू क्षेत्र में दर्ज की जा रही थी इसलिए अभी भी कुछ दिनों तक सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है। कैमरा ट्रैप निगरानी भी लगातार जारी है ताकि आगे की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।उन्होंने स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया है कि बच्चों को घर से बाहर केवल बड़ों की देखरेख में ही निकलने दें। अकेले बाहर न जाएँ, समूह में ही जाएँ। सुबह, शाम और रात के समय विशेष सावधानी बरतें। यदि आगे किसी भी प्रकार की गतिविधि नजर आती है तो तुरंत इन नंबरों पर सूचना दें 94598-00007, 8219255606 फिल्हाल सुरक्षा की दृष्टि से पिंजरे को ढक कर रखा गया है।
इस अभियान मैं रामपुर परियोजना के चिकित्सा विभाग तथा स्थानीय निवासियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने इसके लिए सभी का आभार जताया है।

फोटो सहित

Leave a Reply

Your email address will not be published.