राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत रामपुर कन्या स्कूल में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन
रामपुर बुशहर,
रामपुर में स्थित पी.एम. श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बुधवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान 2025-26 के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.एफ.ओ. गुर हर्ष सिंह और राजेश परमार प्रधानाचार्य पदम सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहे। इस अवसर पर छात्राओं ने विज्ञान और गणित विषयों पर आधारित मॉडल, रंगोली और कोलाज प्रदर्शित किए। इस कार्यक्रम में 26-26 समूहों में विभाजित होकर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विशेषज्ञों एवं अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं से विषय संबंधित प्रश्न पूछे और उनके उत्तरों की सराहना की।
स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने राष्ट्रीय अविष्कार अभियान की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी जिज्ञासा और नवाचार को प्रोत्साहित करना है। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को विज्ञान और गणित को जीवन में व्यवहारिक ढंग से अपनाने और आधुनिक भविष्य के लिए तैयार होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, विषय विशेषज्ञ, अभिभावक और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान प्रधानाचार्य ने सभी का सहयोग हेतु धन्यवाद व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन:- एसएचएमपीसंतोष 7. रामपुर बुशहर : रामपुर में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत कन्या स्कूल में लगाई गई विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी सहित स्कूली छात्राएं। (वीरेंद्र )

