लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा “स्वच्छता ही सेवा–2025” के अंतर्गत दिनांक 30 सितम्बर 2025 को नीरथ बाजार में स्वच्छता

लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा “स्वच्छता ही सेवा–2025” के अंतर्गत दिनांक 30 सितम्बर 2025 को नीरथ बाजार में स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर परियोजना के कर्मचारी, उप प्रधान ग्राम पंचायत नीरथ, महिला मंडल-1 नीरथ, महिला मंडल-2 नीरथ, युवक मंडल नीरथ एवं व्यापार मंडल नीरथ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह कार्यक्रम विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार एवं एसजेवीएन निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने हेतु सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना था।
अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने नीरथ बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की तथा “प्लास्टिक मुक्त भारत” की दिशा में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम परियोजना प्रमुख श्री विवेक शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक दिशा-निर्देशों में संपन्न हुआ। मानव संसाधन विभागाध्यक्ष श्री धीरज गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली और जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।” इस अभियान में कुल 56 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
अंत में परियोजना अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत, महिला मंडलों, युवक मंडल और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों — श्री प्रेम सिंह चौहान (उप प्रधान, ग्राम पंचायत नीरथ), श्रीमती रजनी (प्रधान, महिला मंडल-1), श्रीमती फूला (प्रधान, महिला मंडल-2), श्री प्रिंस शर्मा (प्रधान, युवक मंडल) और श्री परमिंदर शर्मा (प्रधान, व्यापार मंडल) — का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.