रामपुर बुशहर, 5 फरवरी 2026
रामपुर उप मंडल में बुधवार को ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में सामाजिक एकता, शिक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर गहन चर्चा हुई। सभा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी वर्गों में आपसी भाईचारा और समरसता अनिवार्य है। उन्होंने जाति, वर्ग एवं क्षेत्रीय भेदभाव को समाप्त कर एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का भावुक आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की हालिया नीतियों पर तीखा प्रहार किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ये नीतियां छात्रों व शिक्षण संस्थानों के हितों के विरुद्ध हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता गिर रही है और समान अवसर प्रभावित हो रहे हैं। ब्राह्मण सभा ने मांग की है कि यू.जी.सी.
इन नीतियों पर तत्काल पुनर्विचार करे तथा छात्र हितैषी निर्णय ल


