राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम में जमा दो की छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित हुआ विदाई समारोह का आयोजन । जमा दो के छात्र-छात्राओं ने सांझा किए अपने अनुभव। रितिक और समीक्षा बने मिस्टर और मिस फेयरवेल।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम में जमा एक की छात्र छात्राओं ने अपने वरिष्ठ जमा दों की छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया कार्यक्रम के शुरुआत विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने ज्योत प्रज्वलित कर की। वही जहां वरिष्ठ छात्र-छात्राओं का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया वहीं इस अवसर पर विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की गई जहां वही खेलकूद, सांस्कृतिक व दूसरी प्रतियोगिता का भी आयोजन भी किया गया ।जिसमें विद्यालय के स्टाफऔर बच्चों ने काफी आनंद लिया। प्रतियोगिता की विभिन्न चरणों को पार करने के बाद मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल का चयन किया गया। सभी बच्चों विद्यालय में अपने 2 अनुभव की साझा किए । जिसमें मिस्टर फेयरवेल ऋतिक को चुना गया जबकि मिस फेयरवेल समीक्षा को चुना गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने बच्चों को जीवन में कठिन परिश्रम कर लक्ष्य प्राप्त करने को कहा। उन्होंने बच्चों भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दलीप शर्मा, मदन कुमार सुरेंद्र डोगरा धर्मदास वर्मा, कुलदीप कुमार ,मान सिंह , लता कुमारी , हरनाम सिंह,कुमारी रेनू ,चुनी लाल,बबीता,बृज लाल ,उत्तम सिंह,ज्वाला देवी सहित विद्यालय की अध्यापक को स्टॉप उपस्थित थे बाद में बच्चों ने नाटी भी डाली।
सलग्न फोटो।

