पत्रकारों की समस्याओं पर सी.एम. को ज्ञापन, त्वरित एक्शन की मांग

पत्रकारों की समस्याओं पर सी.एम. को ज्ञापन, त्वरित एक्शन की मांग

रामपुर बुशहर, 16 फरवरी (

रामपुर उपमंडल में हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एच.पी.यू.जे.) की जिला शिमला इकाई ने सोमवार को जिला अध्यक्ष प्रेम राज कश्यप की अगुवाई में हिमकॉन अध्यक्ष विकेश चौहान (गिन्नी) के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पत्रकारों को राज्य विकास व जनजागरण का सेतु बताते हुए त्वरित कार्रवाई की अपील की।ज्ञापन की शीर्ष मांग प्रदेश स्तर पर पत्रकार कल्याण बोर्ड व कोष का गठन है, जिसमें बीमारी-दुर्घटना में आर्थिक सहायता के लिए सरकार व संगठनों का योगदान हो। अन्य मांगों में डी.पी.आर.ओ. को मान्यता शक्तियां देना, विश्राम गृहों में रियायती दरें बहाल करना, एच.आर.टी.सी. वॉल्वो/ए.सी. बसों में निःशुल्क यात्रा, डिजिटल मीडिया पत्रकारों को प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक जैसी मान्यता-सुरक्षा, स्पष्ट नीति व प्रशिक्षण शिविर शामिल हैं। दीर्घसेवी पत्रकारों के लिए सेवानिवृत्ति पेंशन व उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार लागू करने का भी आग्रह किया गया। संगठन ने प्रतिनिधिमंडल मुलाकात का समय मांगा और मुख्यमंत्री से शीघ्र निर्णय का विश्वास जताया। इसमें प्रेम राज कश्यप (अध्यक्ष), निशांत शर्मा (महासचिव), श्याम लाल लिहन्दू (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), वीरेंद्र कुमार (उपाध्यक्ष) व संतोष शर्मा (प्रेस सचिव) मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन: एसएचएमपीसंतोष 2. रामपुर बुशहर: रामपुर में एच.पी.यू.जे. जिला शिमला इकाई के पदाधिकारी मांगों को लेकर हिमकॉन अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए। (वीरेंद्र)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *