24 फरवरी 2026
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा चितकारा विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सहयोग से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन सत्र का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पंकज बसोतिया ने की। चितकारा विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से आए प्रतिनिधियों प्रो. मंदीप सिंह सेम्भी, निदेशक, रणनीतिक पहल कार्यालय एवं श्री कमल पामा,प्रबंधक, चितकारा विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार की संभावनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का आयोजन करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजक प्रो. शिवाली ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों में प्रो. राजेश कुमार, प्रो. डॉ. अनुराधा कनैन नेगी, प्रो. डॉ. आशा गर्ग, प्रो. डॉ. अनीता कुमारी एवं डॉ जितेन्द्र साहनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की समिति के सदस्यों में प्रो. डॉ. अजेन्दर नेगी, प्रो. डॉ. हीरा भागती, प्रो. तरुण शर्मा, श्री प्रदीप गोस्वामी, श्री विकास शेखरी, श्री संदीप कुमार एवं श्री बलबीर कनैन भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस सत्र में बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम., बी.वोक एवं बीसीए के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने करियर से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे तथा विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम को विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया गया।

