प्रतियोगिता में झटके 2 स्वर्ण 2 कांस्य पदक।

रामपुर कॉलेज के खिलाड़ियों ने सुंदरनगर में आयोजित वुशु इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में झटके 2 स्वर्ण 2 कांस्य पदक।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार इंटर कॉलेज वुशू प्रतियोगिता का आयोजन सुंदरनगर के गायत्री कॉलेज में किया गया। जिसमें प्रदेश के 16 कॉलेज के खिलाड़ियों ने भाग लिया। गोविंदबल्व पंत मेमोरियल गवर्नमेंट कॉलेज रामपुर के 4 खिलाड़ियों ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 2 स्वर्ण व 2 कांस्य पदक जीतकर रामपुर कॉलेज का नाम रोशन किया। रामपुर कॉलेज टीम के कोच कपिल देव ने कहा कि मार्शल ने 52 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, अनिता ने माइन्स 48 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, प्रियम व निशा ने 52 व 56 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपने कॉलेज व माता पिता का नाम रोशन किया।
कपिल देव ने बताया कि स्वर्ण जीतने वाले मार्शल व अनिता अब हिमाचल विश्विद्यालय टीम की ओर से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 1 से 7 फरबरी तक होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। रामपुर तहसील के कलेडा गाँव निवासी कपिल देव मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के फ्लाई वेट के पेशेवर खिलाड़ी हैं, जो कई बार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का नाम रोशन कर चुके हैं। कपिल देव रामपुर, नोगली व झाकड़ी में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की अपनी बीस्ट आई टी टी अकैडमी चलाते हैं, यह अकैडमी भारत के मशहूर मार्शल आर्टिस्ट मास्टर भुपेश के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड यू एफ एल का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *