एकल अभियान के संच सम्मेलन को धूमधाम से मनाया।

ज्यूरी(रामपुर बुशहर)ज्यूरी में रामपुर अंचल ने एकल अभियान के संच सम्मेलन को धूमधाम से मनाया। हिमको फेड के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि संच सम्मेलन का दीप प्रजवल्लित कर शुभारंभ किया। ज्यूरी पहुंचने पर मुख्य अतिथि का एकल की टोली ने शाल टोपी और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
संच सम्मेलन में एकल विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रगीतों पर डांस कर देश प्रेम भी भावना को जगाया। महिला मंडल तलारा, महिला मंडल मंझगांव, महिला मंडल रावीं पट्टी और महिला मंडल नानण, सेवा भारती ज्यूरी की लड़कियों ने भी लोकनृत्य पेश किया ने सम्मेलन में शानदार लोकनृत्य प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि कौल सिंह नेगी ने बताया एकल अभियान के तहत गांव गांव में छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार, ग्राम स्वराज, और आरोग्य शिक्षा का अभियान चलाया जा रहा है। देश भर के प्रत्येक गांव में एकल अभियान के तहत लोगों को अपनी संस्कृति और समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में ज्यूरी को उप तहसील और अग्नि शमन केंद्र की घोषणा से 15/20 क्षेत्र छः पंचायतों के साथ ज्यूरी, बधाल सहित क्षेत्र की कई पंचायतों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया 15/20 की जनता को तहसील से सम्बन्धित कार्यों के लिए रामपुर जाना पड़ रहा और वहीं ज्यूरी बधाल की जनता को सराहन जाना पड़ रहा है अब 15/20 की जनता को अपने कार्यों के लिए रामपुर की 25 किलोमीटर दूर कम तह करनी पड़ेगी। वहीं इस क्षेत्र में आगजानी जैसी घटनाओं में जहां रामपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने में कम से कम तीन घंटे लगते हैं वहीं अब एक घंटे में सभी गांव तक फायर ब्रिगेड पहुंचने के पहुंचने ने आग से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। जिन्होंने वहां प्रदर्शन किया उन सभी बच्चों को पेन कापी दी गई और महिला मंडलों को 1000/- नगद और पेन कापी दी गई
इस अवसर पर ब्लाक महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिशना भंडारी, ज्यूरी पंचायत प्रधान तमपा देवी, प्रधान बधाल विजय लक्ष्मी, उप प्रधान अरुण शर्मा, उप प्रधान संजीव, अंचल अभियान प्रमुख मान सिंह, अध्यक्ष नंद लाल बुशहरी, सुंदर खोजान, गजेंद्र छेत्री, यशपाल, यादवेंद्र, सुनीता, सुरेखा, कमला, इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.