भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने जताया विरोध

रामपुर बुशहर l प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा गुड़िया हत्याकांड द्वारा मामूली बताना प्रदेश के लिए और महिलाओं के लिए दुर्भाग्य की बात है,यह बात भाजपा महिला मोर्चा जिला महासू की अध्यक्षा अनीता वर्मा ने प्रेस के माध्यम से कही l उन्होंने कहा कि एक महिला द्वारा एक बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध को मामूली सी बात कहना उनकी और उनकी पार्टी की महिलाओं के प्रति संकीर्ण मानसिकता दर्शाता है l प्रतिभा सिंह ने आज आपने हर नारी के भावों को ठेस पहुंचाई है l उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी के अध्यक्षा की सोच कुछ ऐसी है कि वह रेप जैसी घटना को छोटी घटना बताती है उससे हम क्या उम्मीद करें? यकीन नहीं आता कि सत्ता की लड़ाई में कोई इतना नीचे गिर सकता है l उन्होंने कहा कि हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का निरादर होता रहा है और हैरानी की बात यह है कि प्रतिभा सिंह एक मां होने के नाते एक बेटी जो इस दुनिया में नहीं है उसके प्रति ऐसी बयानबाजी कर रही है l अनीता वर्मा ने कहा कि प्रतिभा सिंह को माफी मांगने चाहिए अन्यथा आने वाले समय में महिला मोर्चा हर जगह प्रतिभा सिंह का विरोध करेगी l
फोटो : अनीता वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *