वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार गौरा की छात्रा दिव्या डोगरा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर में लिया भाग

धार l वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार गौरा की छात्रा दिव्या डोगरा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जोकि बिलासपुर में आयोजित की गई में भाग लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता ने बताया कि दिव्या डोगरा ने 100 मीटर की रेस में चौथा स्थान एवं 200 मीटर की रेस में पांचवा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि छात्रा ने इस से पूर्ण सातवीं कक्षा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि हरियाणा में आयोजित की गई में भाग लिया एवं आठवीं कक्षा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि पंजाब में आयोजित की गई में भाग लिया। पाठशाला के प्रधानाचार्य ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।उन्होंने बताया कि यह पूरे क्षेत्र एवं जिला शिमला के लिए हर्ष का विषय है कि ग्रामीण क्षेत्र की इस छात्रा ने इस प्रतियोगिता में अपना अच्छा प्रदर्शन दिया। दिव्या डोगरा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ को दिया। ज्ञात रहे कि छात्रा के पिता शिवदयाल डोगरा शारीरिक शिक्षक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *