प्रदेश मैं सभी के सहयोग से कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाएंगे प्रतिभा सिंह

रामपुर बुशहर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद प्रतिभा सिंह ने आज अपनी कुलदेवी मां भीमां काली मंदिर सराहन मैं आशीर्वाद लिया l सराहन से वापसी में कुछ देर के लिए हुए रामपुर में रुकीं तथा पत्रकारों को संबोधित किया।
इस मौके पर नबनियुक्त प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि वे अपनी ताजपोशी के लिए कांग्रेस आलाकमान वह अपने वरिष्ठ सहयोगियों का आभार व्यक्त करती हूं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही प्रदेश में समग्र विकास किया है जो कि आम जनमानस जानता है। इसी का लाभ पार्टी को मिलेगा एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्मंत्रि वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके प्रयास से ही कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही है। उनका नाम हर व्यक्ति की जुबान पर है किसी ना किसी रूप में हुए हमारे बीच मौजूद हैं और यही संजीवनी कांग्रेश के लिए वरदान बनेगी। आगामी चुनाव में जनता का भरपूर सहयोग कांग्रेस को मिलेगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published.