रामपुर में फाग मेले का विधिवत समापन

रामपुर बुशहर l ऐतिहासिक एवं प्राचीन सांस्कृतिक जिला स्तरीय चार दिवसीय फाग मेला मंगलवार को धूम धाम से रामपुर मै सम्पन्न हो गयाइस बार फाग मेला मै बहुत वर्षो बाद शिमला और कुल्लू जिला क़े 21 देवी-देवता ने भाग किया l मेले मै आए रामपुर व आसपास क़े देवी देवताओं ने लोगों क़े साथ साथ राजा बिक्रमादित्य सिंह कोभी सुख समृद्वि का आर्शीवाद देकर आज अपने अपने मंदिरों को रवाना हो गए । इस बार 2वर्षो बाद आयोजित फाग मेले मेले में रामपुर शहर देवी देवताओं की आस्था में भक्तिमय नजर आया l इस बार 2 वर्षा वाद क्षेत्र क़े लोगो विशेषकर महिलाओ और बच्चों का अच्छा मिलन हुआ l फाग मेले क़े आज अंतिम दिन लोगों को भारी जनसमूह दरवार मेला मैदान मै उमड़ा। मेले में कुल्लू जिला के देवी-देवताओं के देवलु अपनी पारंपरिक वेश-भुषा में ढोल नगाड़ों की थाप पर खूब झूमे। मेले के अतिंम दिन भी आज भी मेला मैदान मै नाटियों खूब दौर चलता रहा। जिस का लोगों ने भरपूर आनंद लिया l आज दरबार मेला मैदान मै मेले क़े दौरान भारी भीड़ रही l वही सडकों के किनारे भी लोग देवी – देवताओं के दर्शन के लिए खड़े नजर आए। फाग मेले का अतिंम दिन होने के कारण सभी लोग अपने इष्ट के आगे माथा टेकने पहुंचे। साथ ही लोगों ने अपने इष्ट को भेंट स्वरूप राशि दी। दोपहर बाद राज दरबार परिसर से एक एक कर सभी देवताओं ने बीदा ली। देवताओं ने सभी को सुख समृद्वि का आर्शीवाद दिया। वहीं इस मेले में आए लोगों ने खासकर महिलाओं ने अपने रिश्तेदारों से अगले वर्ष मेले में मिलने के बाद विदा ली। दोपहर करीब 3 बजे सभी देवी देवताओं की विदाई का क्रम चला। इस मौके पर नगर परिषद की तरफ से कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी सहित सभी पार्षद मौजूद रहे। उन्होंने पारंपरिक तरीके से सभी देवी देवताओं का आर्शिवाद प्राप्त किया तथा उन्हें विदाई दी।

बॉक्स

इस बार 15 प्रतिशत बढ़ा देवी-देवताओं का नजराना l
इतना दिया गया नजराना
देवता साहिब रचोली-17600 , देवता साहिब बसाहरू-32200, देवता साहिब गसो-28300, देवाता साहिब शिंगला 12600, देवा साहिब डंसा 19300, देवगी साहिबा बाडी-26200, देवा साहिबा धारा सरगा 27500 देवता साहिब बांद्रली 21900, देवता साहिब लक्षमी नारायण दरकाली 16500, देवी साहिबा खमाडी 21600, देवता साहिब बेलू 19000, देवता साहिब शलाट 16900, देवता साहिब खडाहण 20900, देवता साहिब पंचबीर कमडाली बौंडा सराहन 12600, देवी साहिबा दमासनी गांववील 11000, देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी 15800, देवता साहिब लालसा 14800, देवी साहिबा लाटी जाहरी खडखाग झाकडी 8100, देवता सााहिब छोटू कीम 2800, देवता शनेेेरी 14600 और देवता चाटी 8300 शामिल है।
बाक्स
वेशभूषा में नप ने नवाजे देवलु
इस बार देवी साहिबा दमासनी गांवबिल ने वेशभूषा व पहाड़ी नृत्य में पहला स्थान प्राप्त किया। देवी दमासनी को 51 सौ रूपए बतौर ईनाम दिया गया। वहीं दुसरे नंबर पर देवता साहिब धारा सरगा रहे। उनहें 3100 रूपए दिए गए। जबकि तीसरे नंबर पर देवी साहिबा बाड़ी रही। उन्हें 2100 रूपए दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.