विकास कार्यों के लिए की राशि जारी

रामपुर बुशह निशांत शर्मा

र l रामपुर के लिए प्रदेश सरकार ने 7 करोड़ 83 लाख की राशि वभिन्न विकास कार्यों को पूरा करने के लिए जारी की गई है। यह जानकारी देते हुई f हिमकोफ़ेड के अध्यक्ष कौल नेगी ने कहा की रामपुर के विकास को 7 करोड़ 83 लाख की राशि जारी हुई है। इस राशि से खनेरी अस्पताल में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर, इंजीनियरिंग कालेज, पीएचसी लालसा व तकलेच स्कूल केजिसके लिए स्कूल प्रबंधन ने लोक निर्माण विभाग से इस कार्य को पूरा करने की मांग की थी। जिसे लोक निर्माण विभाग ने सरकार के समक्ष रखा था इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने 1 करोड़ 67 लाख की अतिरिक्त राशि जारी कर दी है। यानि एक मुश्त प्रदेश सरकार ने 7 करोड़ 83 लाख की राशि विभिन्न विकास कार्यों को पूरा करने के लिए जारी की है l कौल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से यहां के निर्माणाधीन कार्यों को पूरा करने के लिए राशि की डिमांड की गई थी। जिसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखा गया। उन्होंने इन सभी विकास कार्यों की जानकारी ली और इस संबंध में केंद्र सरकार से राशि जारी करने का आग्रह किया। कौल ने कहा कि मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से रामपुर के लिए लगभग 7 करोड़ की एक मुश्त राशि जारी हो चुकी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ये राशि लोक निर्माण विभाग के खाते में आ चुकी है। जल्द इस राशि से बचा हुृआ कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य पहले से ही प्रगति पर है। इस सेंटर को जल्द पूरा करना मुख्य लक्ष्य है। ताकि रामपुर सहित आसपास के जिलों के लोगों को इसका जल्द फायदा मिल सके। वहीं इंजीनियरिंग कालेज सभी सुविधाओं के साथ शुरू हो इसके लिए भी प्रदेश सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाएगा।
सभागार के निर्माण को पूरा करने में तेजी आएगी।
सीएसआर के तहत रामपुर में 4 प्रोजेक्ट को लगभग 7 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *