निरमंड में कांग्रेस की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय:बागी और भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

निरमंड में कांग्रेस की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय:बागी और भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निरमंड की विधानसभा चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के पश्चात एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा की अगुवाई में पार्टी कार्यालय निरमंड में हुई है। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निरमंड एवं समस्त अग्रिणी संगठनों के पदाधिकारियों तथा ज़ोनल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों और सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष युपेन्द्र कांत मिश्रा ने कहा कि जो भी संस्थान डी नोटिफाइड किए जा रहे है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के निर्णय बिल्कुल सही है।
आनी विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी बंसी लाल की हार का ठीकरा बागियों के सर पर फोड़ते हुए कहा है कि जो गुमराह हुए है उन्हें पार्टी में वापिस लिया जाएगा और गुमराह करने वालो को पार्टी से दरकिनार किया जाएगा।
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया से बात करते हुए मिश्रा ने बताया कि आनी हल्के में जो भी लंबित पड़े कार्य है उन्हें विभाग के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा।उन्होंने आनी विधान क्षेत्र की जनता के लिए निरमंड में पार्टी कार्यालय खोलने तथा बारह घण्टे सेवा उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम के ऊपर प्रहार करते हुए कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने दलाश पोलटेक्निकल कॉलेज की नोटिफिकेशन की थी।जय राम सरकार ने उसकी पांच सालों में सुध तक नही ली। पिछले छः महीने में जो भी संस्थान खोले गए या अपग्रेड किए गए वे सिर्फ चुनावी स्टंट था।जिसका मुंहतोड़ जवाब भाजपा को हिमाचल की जनता ने हराकर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *