मंत्री विक्रमादित्य सिंह कल पहुंचेंगे रामपुर :-
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर बुशहर में हिमाचल प्रदेश के लाखों युवाओं के दिलों की धड़कन व प्रदेश के सबसे युवा लोक निर्माण विभाग व युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह बुधवार को रामपुर बुशहर पहुंचेंगे। बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत होने और विक्रमादित्य सिंह को मंत्री पद मिलने से पहली बार रामपुर बुशहर का दौरा कर रहे हैं।ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग व खेल मंत्री का रामपुर आगमन पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता 22 फरवरी 2023 को प्रातः 12:00 बजे उनका स्वागत के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में भेरा खड्ड पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक नंदलाल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के सभी पदाधिकारी व सभी वरिष्ट पदाधिकारी, सभी ज़ोन के अध्यक्ष व पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई इकाई, सेवादल, इंटक, कारदार व मोह्तमीन सेल, बागवानी सेल, पेंशनर सेल, भूतपूर्व सैनिक सेल, सोशल मीडिया, जिला परिषद अध्यक्ष व सभी सदस्य, पंचायत समिति अध्यक्ष व सभी सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान और सभी सदस्य और नगर परिषद अध्यक्षा व सभी सदस्य, और अन्य सभी फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन और ब्लॉक कांग्रेस सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व तमाम अन्य कार्यकर्ता को सूचित किया है कि सभी समयनुसार स्वागत स्थान भेरा खड्ड एकत्रित हो जाएं।
