रक्तदान महादान 2708 2026

रक्तदान कर मनाया राखी का पर्व, सेवा भाव की मिसाल बने रक्तदान सेवा परिवार के फाउंडर जितेंद्र और सदस्य कुलदीप
रामपुर बुशहर। पूरे देशभर में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी बीच रामपुर बुशहर में रक्तदान सेवा परिवार से जुड़े सदस्यों ने रक्तदान कर राखी के पर्व को एक अनूठे और प्रेरणादायी अंदाज में मनाया।
रक्तदान सेवा परिवार के फाउंडर मेंबर जितेंद्र जी तथा संस्था के सदस्य कुलदीप जी ने आज रक्तदान कर समाजसेवा और मानवता का संदेश दिया। दोनों ने अपने इस नेक कार्य के माध्यम से यह साबित किया कि त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है।
जितेंद्र जी के समर्पण और निरंतर सेवा भाव का विशेष उल्लेख किया जाना चाहिए। रक्तदान सेवा परिवार को रामपुर बुशहर में एक मजबूत और व्यापक मंच बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके प्रयासों से आज अनेक लोग रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
रक्षाबंधन के अवसर पर रक्तदान कर जितेंद्र जी और कुलदीप जी ने मानवता की रक्षा का संकल्प मजबूत किया है। उनके इस सेवा भाव के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से साधुवाद एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
रक्तदान महादान है—एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद बन सकता है।
इसके अलावा रक्तदान सेवा परिवार के संपूर्ण सदस्य बधाई के के पात्र हैं नितीश भारती की अध्यक्षता में रक्तदान सेवा परिवार बहुत बढ़िया काम कर रहा है और वरिष्ठ पत्रकार संजय सूद जी ब वरिष्ठ पत्रकारअतुल कश्यप का भी योगदान भी विशेष है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *