रामकृष्ण : भाजपा में उभरता हुआ युवा चेहरा, बुशहर के युवाओं की आवाज
रामपुर बुशहर से संबंध रखने वाले रामकृष्ण जी भाजपा में एक उभरते हुए युवा नेता के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। राजनीतिक माहौल में बचपन से ही पले-बढ़े रामकृष्ण को उनके माता-पिता से भाजपा के प्रति निष्ठा और विचारधारा का संस्कार मिला। उनके माता-पिता भी भाजपा से जुड़े रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने शुरुआती दौर से ही राजनीति और संगठन को करीब से समझा।
इसके साथ ही रामकृष्ण जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और लगातार पार्टी व संगठन के कार्यों में अपनी भागीदारी निभाते आए हैं। बुशहर क्षेत्र के युवाओं के बीच सक्रियता और युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करने की उनकी भूमिका उन्हें भाजपा के उभरते चेहरों में एक अलग पहचान दिला रही है
