रामपुर बुशहर में ऑटो सेवा की शुरुआत करने वाले प्रताप गुप्ता बने मिसाल, सम्मानित करने की उठी मांग2221226
रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर में ऑटो सेवा को एक पहचान दिलाने और इस परिवहन सुविधा की शुरुआत के दौर में अहम भूमिका निभाने वाले ऑटो चालक प्रताप गुप्ता आज एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आए हैं। एक समय ऐसा था जब रामपुर शहर में ऑटो की संख्या बेहद कम थी और लोगों के बीच यह धारणा थी कि यहां ऑटो सेवा सफल नहीं हो पाएगी। ऐसे समय में प्रताप गुप्ता ने हिम्मत दिखाते हुए रामपुर शहर में तीसरे नंबर का ऑटो लाकर इस सेवा को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया।
उनके इस प्रयास ने न केवल लोगों को सुविधाजनक परिवहन का विकल्प दिया, बल्कि धीरे-धीरे रामपुर में ऑटो सेवा को रोजगार का एक बड़ा माध्यम भी बनाया। आज रामपुर शहर में लगभग 300 से 400 ऑटो चल रहे हैं, जो स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अनेक परिवारों की आजीविका का साधन बने हुए हैं।
