देवभूमि स्कूल जगातखाना बना हिमाचल का पहला निजी स्कूल, जहां आयोजित हुई TET और JVT परीक्षाएं

देवभूमि स्कूल जगातखाना बना हिमाचल का पहला निजी स्कूल, जहां आयोजित हुई TET और JVT परीक्षाएं

जगातखाना (कुल्लू)। देवभूमि स्कूल जगातखाना जिला कुल्लू ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। स्कूल में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और JVT की परीक्षाओं का आयोजन किया गया, जिसके चलते यह हिमाचल प्रदेश का पहला निजी स्कूल बन गया जहां इन परीक्षाओं का आयोजन किया गया। दोनों परीक्षाओं में लगभग 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
परीक्षा केंद्र बनने से आसपास के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को काफी सुविधा मिली है। उन्हें परीक्षा देने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की परेशानी से राहत मिली, जिससे स्थानीय लोगों और परीक्षार्थियों ने स्कूल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की।
देवभूमि स्कूल जगातखाना में समय-समय पर विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। यहां SOS जैसी परीक्षाओं के आयोजन के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एनसीसी गतिविधियों, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी विशेष महत्व दिया जाता है। स्कूल में कक्षा 12वीं तक नियमित पढ़ाई की व्यवस्था है और स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है।
इस बार TET और JVT परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। परीक्षार्थियों ने स्कूल में उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र पर उन्हें बेहतर सुविधा और सहयोग मिला।
वहीं, स्कूल की प्रधानाचार्य कविता ठाकुर ने परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से परीक्षार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। देवभूमि स्कूल भविष्य में भी शिक्षा, गतिविधियों और विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *