एचआरटीसी रामपुर कर्मशाला में निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप, कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हो रही जांच 2108 2026

एचआरटीसी रामपुर कर्मशाला में निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप, कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हो रही जांच

रामपुर, 21 अगस्त 2026। Sambhav Public Welfare Trust (SPWT) द्वारा Arogya Health & Wellness तथा Testing Point Clinical Laboratory के सहयोग से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) रामपुर की कर्मशाला में आज कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जा रहा है। इस शिविर में एचआरटीसी में कार्यरत सभी कर्मचारियों का हाइट, वजन, शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच निःशुल्क की जा रही है तथा कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

शिविर में डॉ. आंचल शर्मा कटोच, आयुर्वेदाचार्य, द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पाराशर ने एचआरटीसी प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लगाए गए इस मेडिकल चेकअप कैंप का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारी दिन-रात कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच बेहद आवश्यक है।

हरीश कुमार पाराशर ने प्रबंधन से मांग की है कि रामपुर की तर्ज पर एचआरटीसी के अन्य डिपो, कर्मशालाओं एवं कार्यस्थलों पर भी समय-समय पर कर्मचारियों के लिए निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाए जाएं, ताकि कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उनके कार्यस्थल पर ही उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *