रामपुर एचपीएस ने तलाई एवं बद्राश में आयोजित किया “स्वच्छ फूड स्ट्रीट” कार्यक्रम

रामपुर एचपीएस ने तलाई एवं बद्राश में आयोजित किया “स्वच्छ फूड स्ट्रीट” कार्यक्रम
रामपुर: 24.09.2026
विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान–2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 23.09.2026 को ई. विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस के मार्गदर्शन में तालाई एवं बद्राश में एनएच-05 के किनारे संचालित स्थानीय स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए “स्वच्छ फूड स्ट्रीट” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता किट/सामग्री एवं स्वच्छ पेयजल हेतु कैंपर उपलब्ध करवाए गए। साथ ही, सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण एवं उचित प्रबंधन हेतु अलग-अलग डस्टबीन भी उपलब्ध करवाए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्ट्रीट फूड विक्रेताओं एवं आमजन में स्वच्छता, स्वच्छ खाद्य पदार्थों, व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता तथा कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ खाद्य वातावरण को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस, ई. विकास मारवाह ने स्थानीय स्ट्रीट फूड विक्रेताओं एवं आमजन से सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग रखने, कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास एवं जनभागीदारी से ही स्वच्छता के क्षेत्र में स्थायी एवं दृश्यमान परिवर्तन लाया जा सकता है।
—–0—–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *