निरसू एवं तलायी गांवों में रेबीज की निगरानी एवं तत्काल टीकाकरण अभियान 09011 2026

रामपुर बुशहर
निरसू एवं तलायी गांवों में रेबीज की निगरानी एवं तत्काल टीकाकरण अभियान
रामपुर बुशहर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश।
पशु स्वास्थ्य एवं जनस्वास्थ्य की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण निगरानी कार्रवाई के दौरान पशु चिकित्सालय दत्तनगर के अंतर्गत आने वाले निरसू एवं तलायी क्षेत्रों में दो कुत्तों एवं एक गाय में रेबीज (जलांतक) रोग की पुष्टि हुई है।
इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पशुपालन विभाग द्वारा दोनों गांवों में रेबीज के संभावित प्रसार को रोकने तथा पशुओं एवं मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल निगरानी आधारित निवारक कदम उठाए गए हैं।
इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित दोनों गांवों में कुल 45 आवारा पशुओं का एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। इसमें शामिल हैं:
21 आवारा कुत्ते
23 आवारा गोवंश
1 आवारा बिल्ली
यह टीकाकरण अभियान रेबीज पॉजिटिव मामलों की पहचान के बाद एक लक्षित निवारक कार्रवाई के रूप में चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रेबीज की निगरानी को मजबूत करना, संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकना तथा पशुओं एवं मानव समुदाय को सुरक्षित रखनपशुपालन विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही आम जनता से अपील की जा रही है कि किसी भी संदिग्ध रेबीज प्रभावित पशु की सूचना तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय को दें तथा ऐसे पशुओं के सीधे संपर्क में आने से बचें।
रेबीज एक ऐसा रोग है जिसे 100 प्रतिशत टीकाकरण द्वारा रोका जा सकता है, लेकिन मनुष्यों में इसके लक्षण विकसित होने के बाद यह लगभग हमेशा जानलेवा साबित होता है। इसलिए किसी भी पशु के काटने या खरोंचने की स्थिति में घाव को तुरंत साबुन एवं बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोना चाहिए तथा बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PEP) करवाना चाहिए।
आम जनता से विशेष अपील
असामान्य व्यवहार करने वाले, अत्यधिक लार गिराने वाले, आक्रामक या निगलने में कठिनाई महसूस करने वाले पशुओं से दूर रहें।
किसी भी संदिग्ध रेबीज प्रभावित पशु की सूचना तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय को दें।
अपने पालतू कुत्तों एवं बिल्लियों का समय पर एंटी रेबीज टीकाकरण सुनिश्चित करें।
किसी भी पशु के काटने या खरोंचने पर तुरंत स्वास्थ्य संस्थान में उपचार करवाएं।
यह पहल रेबीज नियंत्रण के लिए वन हेल्थ (One Health) दृष्टिकोण, पशु स्वास्थ्य निगरानी तथा विभागीय समन्वय के महत्व को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *