कबडडी संघ आयोजित करेगा वॉलीबॉल व कबडडी प्रतियोगितावर्ष 2020 में कबडडी संघ द्वारा आयोजित की थी स्टेट कबडडी प्रतियोगिता

बुशहर कबडडी संघ आयोजित करेगा वॉलीबॉल व कबडडी प्रतियोगिता
वर्ष 2020 में कबडडी संघ द्वारा आयोजित की थी स्टेट कबडडी प्रतियोगिता

बुशहर कबडडी संघ आने वाले सितंबर या अक्टूबर माह में वॉलीबॉल, कबडडी व बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित करेगा। इस बारे में रविवार देर रात विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तैयार कर दी गई है। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुभाष रांझा द्वारा की गई। संघ द्वारा वर्ष 2020 के फरवरी माह में सफलतापूर्वक स्टेट कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। बीते दो साल से कोरोना महामारी के कारण संघ किसी प्रतियोगिता का आयोजन नही कर सका था।
बैठक में चर्चा की गई कि बुशहर कबडडी संघ इस साल सितंबर या अक्टूबर माह में वॉलीबॉल, कबडडी व बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। बैडमिंटन के आयोजन के बारे में अगली बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। आगामी बैठक 12 जून को आयोजित होनी निश्चित की गई है। आगामी प्रतियोगिता के लिए सभी सदस्य तय राशि को आने वाले समय में संघ के खाते में डाल सकते हैं, ताकि प्रतियोगिता का आयोजन बढ़िया से किया जा सके। आगामी बैठक में संघ के सभी सदस्यों को आना अनिवार्य किया गया है। यदि संघ की कार्यकारिणी में किसी किस्म का बदलाव करना भी है तो, आगामी बैठक में सदस्य आम राय बना सकते हैं। इस बैठक में कुल 20 सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में अध्यक्ष सुभाष रांझा, देवेंद्र चौहान, बिशेषर भलेक, प्रेम मेहता, संजय नेगी, पुनीत गुप्ता, दलीप भलुनी, नवीन भलुनी, विनोद अश्टु, सुरिंदर खुंद, हरबंस सिंह, सुशील जिश्टु, दलीप अश्टु, अनिल मोकता, यशवीर सिंह, मुकेश शर्मा काम राज हासटा व संजय सूद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.