ब्लाक की 19 वर्ष से कम आयु वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता हेतु बैठक

रामपुर ब्लाक की 19 वर्ष से कम आयु वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता हेतु बैठक का आयोजन।

करोना काल के चलते विद्यार्थियों की खेलकूद गतिविधियां हो नहीं पाई थी। जिसके चलते विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता से वंचित हो गए थे। कई वर्षों पश्चात वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाने के लिए बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा स्कूली संघ शिमला के अध्यक्ष एवं रामपुर खंड संयोजक श्री रतन चंद गुप्ता ने जारी ब्यान में बताया कि रामपुर खंड की 19 वर्ष से कम आयु वर्ग खेलकूद प्रतियोगिताएं छात्र एवं छात्रा वर्ग करवाने हेतु विभिन्न स्थलों का चयन किया जाना है। वर्ष 2022- 23 में रामपुर ब्लाक की 19 वर्ष से कम आयु वर्ग छात्र एवं छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी बैठक का आयोजन 29-04 -2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार -गौरा में ठीक 11:00 बजे होना सुनिश्चित हुई है। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्राइवेट स्कूलों को भी यह आदेश जारी किए जाएंगे । रामपुर खंड में लगभग 50 स्कूल है जो इसके अंतर्गत आते हैं ।सभी स्कूल अपनी उपस्थित सुनिश्चित करें । ताकि बैठक का आयोजन सफल हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *