शोक प्रकट किया

शिव मंदिर बालूगंज शिमला हिमाचल प्रदेश में हुए बहुत बड़े हादसे मैं स्वर्गीय अविनाश नेगी के निधन पर संजय नेगी प्रदेश अध्यक्ष युवा सदभावना मिशन हिमाचल प्रदेश एवं संयोजक प्रदेश समन्वयक डीपीई संघ हिमाचल प्रदेश गहरा शोक व्यक्त करता है। उन्होंने बताया भी प्रदेश ने एक होनहार युवक को खोया है जिसकी बरपाई करना बहुत ही मुश्किल है। वे प्रदेश के अच्छे क्रिकेट होने के साथ साथ योग्य शारीरिक शिक्षक भी रहे,उनका इन सभी क्षेत्रों में योगदान अतुल्य है। इस दुख़ की घड़ी में हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं एवं शोकयुक्त परिवार को इस दुख़ की घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करे यही कामना करते हैं। साथ ही प्रदेश में हुई आपदा में में जिन भी लोगो ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है इस दुःखद क्षण में प्रदेश का हर व्यक्ति उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है। प्रदेश का हर वो शख्स जिन्होंने प्रदेश में अपनी प्राणों की आहुति दी भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.