रामपुर बुशहर में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा के गृह क्षेत्र रामपुर में कांग्रेस
और भाजपा प्रत्याक्षी ने ने भरा नामांकन। नामांकन से पहले दोनों ही दलों
के समर्थको ने किया शक्ति प्रदर्शन। कांग्रेस प्रत्याक्षी नन्द लाल ने
ओपीएस की मांग समेत पिछले अधूरे कार्यो को पूरा करना बताया लक्ष्य।
जबकि भाजपा प्रत्याक्षी कौल नेगी ने बताया बार हिमाचल के साथ साथ
रामपुर में भी रिवाज बदलने वाला है।
शिमला जिला के रामपुर आरक्षित 66 विधान हलके कांग्रेस और
भाजपा दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याक्षियों ने नामांकन भरा। दोनों ही
दलों के समर्थको नामांकन से पहले शक्ति प्रदर्शन का प्रयास किया। इस
दौरान मुख्य मार्ग पर अधिक भीड़ जुटने के कारण काफी समय तक जाम स्तिथि
बनी रही। सर्वप्रथम कांग्रेस प्रत्याक्षी वर्तमान कांग्रेसी विधायक नन्द
लाल के समर्थक डोल नगाड़ो के साथ राजमहल परिसर से एसडीएम ऑफिस की ओर नारे
बाजी करते हुए निकले। नन्द लाल के नामांकन के साथ ही भाजपा प्रत्याक्षी
एवं हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी की रैली खोपड़ी मंदिर से रामपुर की ओर
निकला। कौल नेगी के समर्थक नाच गान करते हुए नामांकन के लिए निकले। और
रामपुर बाजार की परिक्रमा की। कौल के समर्थको में महिलाये युवा अधिक थे।
रामपुर से कांग्रेस प्रत्यक्षी वर्तमान विधायक नन्द लाल ने
बताया टिकट मिलने के बाद सभी कांग्रेसी एकजुट है। उन्होंने कहा क्षेत्र
विकास के पिछले अधूरे कामो को पूरा करने के कई और समस्याएं जनता की है
उन्हें पूरा किया जाएगा।
भाजपा प्रत्याक्षी कौल नेगी ने बताया वे भाजपा शीर्ष नेतृत्व
समेत तमाम संगठन के नेताओ का आभार व्यक्त करते है जिन्होंने रामपुर से
प्रत्याक्षी बनाया है। इस बार प्रदेश में रिवाज बदलने। पिछले पांच सालो
में जो विकास हुआ है उसे देखते इस बार लोग भाजपा को फिर से सत्ता में
लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *