रामपुर बुशहर में हो रहा है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आगमन

केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी 17 सितंबर को करेंगी रामपुर का दौरा, पाटबंग्ला खेल मैदान में करेंगी महिलाओं को संबोधित :-

रामपुर बुशहर। जिला शिमला के उपमंडल रामपुर बुशहर में मंगलवार को महिला मोर्चा रामपुर की सर्किट हाउस में बैठक संपन्न हुई। इसमें बैठक में रामपुर महिला मोर्चा की समस्त महिलाओं व दूर-दराज क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। रामपुर महिला मोर्चा अध्यक्षा विष्णा भंडारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 17सितंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी पाटबंग्ला के खेल मैदान में आ रही हैं। यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।उन्होंने कहा कि हमने उनके आगमन की तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि इस महिला सम्मेलन में लगभग 10,000 के करीब महिलाएं इस सम्मेलन में शामिल होंगी। उन्होंने रामपुर समस्त महिला मोर्चा व दूर-दराज क्षेत्र की महिलाओं से आग्रह किया है कि भारी संख्या में महिलाएं खेल मैदान पाटबंग्ला में आए और केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी का स्वागत और उनका संबोधन सुने। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर का दिन हमारे लिए बड़ा खुशी का दिन है।क्योंकि उस दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी हमारे बीच होंगी। इसमें रामपुर महिला मोर्चा, मंडल महिला, व साथ लगते क्षेत्र की महिलाएं और महिला मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *