आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन

-रामपुर बुशहर l एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा इस क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार-गौरा मे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l पाठशाला के प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता ने बताया कि पाठशाला के छात्र, छात्राओं ने देश के विकास मे विद्युत क्षेत्र का योगदान एवं हिमाचल प्रदेश की प्रगति में जल विद्युत क्षेत्र का योगदान विषय पर अपने विचार रखे l उन्होंने बताया कि विद्युत के क्षेत्र में एसजेवीएन ने प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश भर में नाम कमाया है l इस प्रतियोगिता के संयोजक संदीप ठाकुर ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया l इस प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस के लगभग 6 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें दिव्या शर्मा नेहरू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l विकिता सुभाष हाउस एवं प्रताप भगत सिंह हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया l इस कार्यक्रम में सुन्नदा सूद, उषा गुप्ता, वीरेंद्र नेगी, विजय गौतम, गीता, सीता, सुनील दत्त, मदन रोल्टा एवं अन्य अध्यापक उपस्थित रहे l
फोटो : भाषण देती छात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *