कांग्रेस जॉन की बैठक का आयोजन


रामपुर बुशहर।
रामपुर खंड के अंतर्गत 15/20 कूट क्याओ कांग्रेस जॉन की बैठक नई कार्यकारिणी का गठन किया गाय। जिसमें 15/ 20 कूट क्योओ जॉन कांग्रेस के साथ साथ महिला और युवा कांग्रेस का भी गठन किया गया। कूट क्याओं जॉन के अध्यक्ष विजय सिंह माटेट ने बताया कि नई सरकार के गठन पर पंद्रह बीस जोन की टीम ने सरकार को बधाई दी है। बैठक में प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि 5 फरवरी के बाद 15/ 20 कूट क्याओं का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला जाकर सरकार से मिलेगा। और सरकार को 15/ 20 की समस्याओं व मांगों बारे अवगत करवाया जायेगा। ताकि दूरदराज के इलाकों तक विकास की गति निरंतर बनी रहे। उन्होंने कहा कि नई सरकार गठन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, व तमाम मंत्री गण समेत स्थानीय विधायक नंदलाल को भी बधाई दी गई । जॉन अध्यक्ष विजय सिंह माटेट ने बताया 15/20 क्याओ कूट जॉन की नई टीम में महासचिव अश्वनी ठाकुर, उपाध्यक्ष केहर सिंह नेगी , संजीव केदारटा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र निल्टू,सह सचिव मोहन निल्टु, शमशेर जिंटा, मीडिया प्रभारी करतार ठाकुर , सलाहकार बाऊ राम ,सूरत राम, जगदीश निल्टू, व संयोजक एमएस नेगी व राजेश महता, को बनाया गया । जबकि 15/20 कूट क्योओ जॉन महिला कांग्रेस अध्यक्षा चंद्र कला उपाध्यक्ष लीला देवी व स्नेहा नेगी , महासचिव अंजू बोराज , सह सचिव चेतना देवी, बबीता कुमारी, अनीता देवी व संजना देवी । मीडिया प्रभारी अंजना मेहता, सलाहकार भगवान दासी, शांति देवी, गंगा देवी को बनाया गया। इसी तरह 15/ 20 कूट क्याओ युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेंद्र निल्टू, उपाध्यक्ष शमशेर राणा, दीवान सिंह, महासचिव बिशन देव, सह सचिव अजय ठाकुर , कमल किशोर , कोषाध्यक्ष अविनाश जिष्टु, मीडिया प्रभारी विक्रम जिंटा, सलाहकार कुलदीप ठानकु, कुलदीप निल्टू व हंस राज को बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *