रामपुर में बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन


रामपुर बुशहर।उपमंडल रामपुर बुशहर में सोमवार को नेशनल बॉक्सिंग फेडरेशन की प्रेस वार्ता नाऊनव होटल रामपुर बुशहर में हुई। इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधान तिलक शर्मा ने कहा कि रामपुर बुशहर में होने वाली नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पूरे देश से 10 टीमें भाग लेगी। जिसमें नेशनल बॉक्सिंग फेडरेशन इंडिया (बीएफआई), सर्विसेज, रेलवे, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश यह सभी टीमें शामिल होगी। इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से टीमें भाग ले रही है। बॉक्सिंग फेडरेशन के प्रधान ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जो अभिनिर्णायक होंगे वह भी नेशनल लेवल के ही रहेंगे। उन्होंने इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सेदारी के लिए रामपुर विधानसभा क्षेत्र की 54 पंचायतों से अनुरोध किया हैकि सभी लोग इस प्रतियोगिता में भाग लें और इस प्रतियोगिता में चार चांद लगाएं।गौर हो कि यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की याद में मनाई जा रही है। ज्ञात रहे कि रामपुर बुशहर में यह प्रतियोगिता 23 फरवरी को आरंभ होगी और 26 फरवरी को इस प्रतियोगिता का समापन होगा। ज्ञात रहे कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में बतौर हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग व खेल मंत्री राजा विक्रमादित्य सिंह शरीक होंगे। इसमें प्रधान तिलक शर्मा, उप प्रधान सुंदर कपूर, जनरल सेक्टरी संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष गिरीश गौतम, प्रेस सचिव विनोज नेगी, सह सचिव मुकेश मेहता, दिग्विजय सिंह, पवन चौहान, राहुल सोनी, अश्विनी शर्मा अजय शर्मा, जसवीस ठाकुर व चेतन शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *