नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन आंतर-इकाई वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी *

**नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन आंतर-इकाई वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी *

द सुप्रभात

देश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने झाकड़ी स्थित एनजेएचपीएस वॉलीबॉल मैदान, झाकड़ी में आंतर-इकाई वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ । इस प्रतियोगिता में एसजेवीएन की विभिन्न परियोजनाओं की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के दौरान, कार्यपालक निदेशक/परियोजना प्रमुख, श्री मनोज कुमार ने एसजेवीएन आन्तर परियोजना वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2024-25 के विजेताओं को सम्मानित किया। आंतर परियोजना वॉलीबॉल टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में एनजेएचपीएस, आएचपीएस, सीएचक्यू व अरुणाचल प्रोजेक्ट्स की टीमों ने क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त किया।

सभी टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना, उत्साह और टीमवर्क की अद्भुत मिसाल देखने को मिली।

फाइनल मैच में नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन
ने शानदार खेल दिखाते हुए आरएचपीएस को पराजित किया और खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बेस्ट अटैकर श्री दिव्यांक, आरएचपीएस, बेस्ट सेटर श्री संजू कुमार, एनजेएचपीएस, बेस्ट ली ब्रो – श्री विपिन कुमार, सीएचक्यू व बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट जितेंद्र कुमार, एनजेएचपीएस रहे ।

मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों के खेल कौशल और आयोजकों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल कर्मचारियों के बीच सामूहिकता और सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं।

अंत में, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) श्रीमति ईशा नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया व कार्यक्रम का समापन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *