रामपुर एच.पी.एस. में सतलुज पूजा का हुआ आयोजन, भारतीय संस्कृति में नदी माँ के रूप में पूजनीय

रामपुर एच.पी.एस. में सतलुज पूजा का हुआ आयोजन, भारतीय संस्कृति में नदी माँ के रूप में पूजनीय

द सुप्रभात ब्यूरो रामपुर बुशहर

रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन 412 मेगावाट में सतलुज आराधना का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सतलुज नदी और सभी जल संसाधनों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उन्हें संरक्षित करना है। सतलुज आराधना पूजा के अवसर पर विकास मारवाह, रामपुर एच.पी.एस. के परियोजना प्रमुख की कृपालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पारंपरिक पूजा विधि और जल आरती के साथ हुई। बताते चलें कि नदी को भारतीय संस्कृति में माँ के रूप में पूज्य माना जाता है। इसी भावना को दोबारा जीवित करते हुए यह आयोजन नदियों की पवित्रता, संरक्षण और महत्व पर जनमानस को जागरूक करने के लिए किया गया। विकास मारवाह, रामपुर एच.पी.एस. के परियोजना प्रमुख ने बताया कि नदियाँ न केवल हमारे प्राकृतिक संसाधन हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर भी हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में नदियों के प्रति श्रद्धा, जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने नदी की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पारिस्थितिकीय महत्व पर प्रकाश डाला।
मारवाह ने यह भी कहा कि एस.जे.वी.एन. अपने नैतिक दायित्वो प्रतिपूर्ति करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *