एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

प बुशहर, 19 मार्च 2026:

आर्यावर्त एजुकेशन वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी, रामपुर बुशहर द्वारा उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला (RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत) रामपुर शहर के मिनी सेक्रेटेरिएट के कांफ्रेंस हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।इस कार्यशाला में उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश से यशपाल शर्मा जी ने सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की तथा प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास के अवसरों से अवगत कराया। साथ ही, NIC के रिसोर्स पर्सन पुनीत जामता जी ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं, MSME प्रमोशन और RAMP कार्यक्रम के लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें उद्यमिता जागरूकता, विचार उत्पत्ति, वित्तीय प्रबंधन तथा सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में प्रशिक्षित किया गया। यह आयोजन स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाने तथा Rampur Bushahr क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कार्यक्रम में आर्यावर्त एजुकेशन वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप दड़ेल, सचिव ओम प्रकाश (बगैई), तथा कोषाध्यक्ष दीवान सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *