हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट में पत्रकारों की अनदेखी पर भड़के प्रदेश भर के पत्रकार, सरकार के इस रवैये के प्रति जताया गहरा रोष।

हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट में पत्रकारों की अनदेखी पर भड़के प्रदेश भर के पत्रकार, सरकार के इस रवैये के प्रति जताया गहरा रोष।
रामपुर बुशहर
द सुप्रभात
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में विभिन्न वर्गों किसानों, बागवानों, कर्मचारीयों व पेंशनर्स सहित अन्य वर्गों के लिए कई लुभावनी घोषणाएं की गईं हैं, लेकिन इस बजट में पत्रकार वर्ग की मांगों को पूरी तरह से नजरअंदाज किए जाने से प्रदेश भर के पत्रकारों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा, महामंत्री किशोर ठाकुर, संगठन मंत्री गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय सदस्य सुमित शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कतना और भूषण समेत अन्य पत्रकारों ने सरकार के इस रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि बजट से पूर्व पत्रकारों की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजकर अपनी मांगों से अवगत करवाया गया था, लेकिन बजट में मुख्यमंत्री द्वारा इन मांगों को लेकर कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, बागवानों, कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्याओं को प्राथमिकता दी है, जो सराहनीय है, लेकिन पत्रकारों की उपेक्षा किया जाना चिंताजनक है। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और सरकार तथा जनता के बीच सेतु का कार्य करता हैं। ऐसे में उनकी अनदेखी करना उचित नहीं है।

पत्रकारों ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार मीडिया वर्ग की मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो यह लोकतंत्र के लिए भी चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार से जल्द ही पत्रकारों की मांगों पर विचार कर उचित निर्णय लेने की मांग की है, ताकि इस वर्ग में व्याप्त असंतोष को समय रहते दूर किया जा सके।
Show quoted text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *