सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान नोगली में सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्थापना दिवस का आयोजन।
रामपुर बुशहर द सुप्रभात ब्यूरो
सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही स्थापना दिवस थी मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्माननीय डॉ० सुरेंद्र कुमार शर्मा प्रोफेसर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा की गई। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉ० मुकेश कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ० सुरेंद्र कुमार शर्मा का तह दिल से धन्यवाद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ० नवीन कुमार मोक्टा ने
मुख्य अतिथि डॉ० सुरेंद्र कुमार शर्मा प्रोफेसर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस संस्थान की नींव डॉ० मुकेश कुमार शर्मा अध्यक्ष एवं संस्थापक अध्यक्ष ने इस संस्थान की नींव रखने में अपने भरसक प्रयत्न किए और अपना पूर्ण योगदान संस्थान की प्रगति के लिए दिया है और आज यह संस्थान पूर्ण हिमाचल में उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण अध्यापन के लिए विख्यात है। प्रधानाचार्य ने कहा कि दिनांक 4 जुलाई को मुकेश शर्मा का जन्मदिवस भी है तथा संस्थान की कार्यकारिणी में यह निर्णय लिया है कि हर वर्ष स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
अध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि इस संस्थान की नींव रखने में उन्होंने भरसक प्रयत्न किए और कामयाबी हासिल की। तथा इस संस्थान को उच्चतम स्तर पर लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान दिया। आज यह संस्थान पूर्ण हिमाचल में उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करता आ रहा है। जिसके लिए समस्त अध्यापक वर्ग व अन्य कर्मचारी वर्ग का पूर्ण योगदान रहा। जिसके लिए समस्त अध्यापक वर्ग व अन्य कर्मचारी वर्ग का पूर्ण योगदान रहा। इसके लिए उन्होंने सभी अध्यापक वर्ग व अन्य कर्मचारी वर्ग का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ए० के ० गोस्वामी (प्रधानाचार्य (सेवानिवृत्त) पदम वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय रामपुर बुशहर) श्री रमेश शर्मा चीफ ब्यूरो दिव्य हिमाचल तथा श्री छविंद्र शर्मा वरिष्ठ पत्रकार ने भी शिरकत की।
इस आयोजन की एंकरिंग सहायक प्रोफेसर कुमारी सीमा भारद्वाज व सहायक प्रोफेसर श्री मदन मोहन ने की। जिसकी मुख्य अतिथि व अन्य उपस्थित गण प्रशंसा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्थान के चारों सदनों (गांधी सदन, विवेकानंद सदन, टैगोर सदन, औरोबिन्दो सदन) प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने एकल गान, एकल नृत्य, एकल नृत्य, लघु नाटिका, का आयोजन किया गया । जिसका परिणाम संस्थान के संस्थान के प्रधानाचार्य महोदय ने घोषित किया जो इस प्रकार रहा एकल गान छात्र में प्रथम स्थान दिनेश गांधी सदन, द्वितीय स्थान अखिल औरोबिन्दो सदन, एकल गान छात्रा में प्रथम स्थान ज्योति औरोबिन्दो सदन, द्वित्तीय स्थान दीपिका विवेकानंद सदन ने प्राप्त किया। एकल नृत्य छात्र में प्रथम स्थान अखिल औरोबिन्दो सदन, द्वितीय स्थान आनंद सागर टैगोर सदन, एकल नृत्य छात्रा में प्रथम स्थान दो छात्राओं सुमन गांधी सदन ,वर्षा औरोबिन्दो सदन, द्वितीय स्थान अक्षी टैगोर सदन ने प्राप्त किया। समूह गान में प्रथम स्थान विवेकानंद सदन, द्वितीय स्थान गांधी सदन ने प्राप्त किया समूह नृत्य में प्रथम स्थान टैगोर सदन, द्वितीय स्थान अरविंद सदन ने प्राप्त किया। लघु नाटिका में प्रथम स्थान विवेकानंद सदन, द्वितीय स्थान गांधी सदन ने प्राप्त किया।
संस्थान के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान सदैव प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं द्वारा उपलब्धियां प्राप्त करने पर प्रोत्साहित राशि प्रदान करता आया है तथा भविष्य में भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जो प्रशिक्षु छात्र-छात्रा विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेगा संस्थान उसे 31000 रुपए राशि प्रदान करेगा। इसी प्रकार अन्य उपलब्धि प्राप्त करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस कार्यक्रम के समापन के पश्चात संस्थान के अध्यक्ष का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सभी छात्र छात्राओं अध्यापक वर्ग अतिथि गण ने भाग लिया। तथा उनकी दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए बधाई दी।