विद्युत बोर्ड से संबंधित उभोक्ताओं को आज रामपुर मै दी जाएगी कानूनी

विद्युत् बोर्ड से संबंधित उभोक्ताओं को आज रामपुर मै दी जाएगी कानूनी जानकारी

रामपुर बुशहर lहिमाचल राज्य बिद्युत बोर्ड के फिल्ड होस्टल पाटबंगला रामपुर में मंगलबार को बिजली बोर्ड के उपभोक्ताओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम मै लोकपाल के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे l इस मौके पर उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित जानकारियां दी जाएगी।
यह जानकारी देते हुए हिमाचल राज्य बिद्युत बोर्ड के रामपुर मंडल अधिशाषी अभियंता शर्मा ने बताया कि कोई भी बिजली उपभोक्ता इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। इस कायक्रम में याचिका दायर करने व अन्य
कानूनी जानकारी, निर्णय के विरूद्घ और उपभोक्ता शिकायत निवारण करने बारे और अन्य कई प्रकार की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लोकपाल अध्यक्ष के समक्ष रख सकते है। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस कार्यक्रम मै शामिल होने का भी आग्रह किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published.