महाविद्यालय रामपुर बुशैहर राजनीति विभाग के विधायनी संगठन द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

महाविद्यालय रामपुर बुशैहर राजनीति विभाग के विधायनी संगठन द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
द सुप्रभात ब्यूरो रामपुर बुशहर

वर्मा
गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में सोमवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग के द्वारा गठित संगठन विधायनी द्वारा प्रश्नोत्री प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता मे कुल 9 टीमों ने अपनी भागेदारी सुनिश्चित की। प्रत्येक ग्रुप में 3 छात्र थे तथा प्रश्नों का आधार भारतीय न्यायिक व्यवस्था, 73वा व 74वा संविधानिक संशोधन 1992 था। इस प्रतियोगता में प्रथम स्थान पूनम, नीरज, नीरज कुमार द्वारा, द्वितीय स्थान नमीता, सुमिता, तनिषा तथा तृतीय स्थान आंचल, वर्षा व मोनिका द्वारा हासिल किया गया। विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कपूर चंद द्वारा आने वाले समय में भी इसी प्रकार से अन्य सभी विद्यार्थियों को सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक गतिविधियों मे भी बढ़ चढ़ कर भाग लेने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *