सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का खमाडी पंचायत में किया आयोजन,

सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का खमाडी पंचायत में किया आयोजन,

एसडीएम के साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी रहे मौजूद:-

रामपुर बुशहर। जिला शिमला के उपमंडल रामपुर बुशहर में सोमवार को सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत् उप मण्डल रामपुर बुशहर में प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत खमाडी में आयोजित किया गया। जिसमें उप मण्डल रामपुर के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिनमें मुख्यतः राजस्व, ग्रामीण विकास, तहसील कल्याण अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, उद्यान विभाग के अधिकारी, पशुपालन के अधिकारी, जल शक्ति विभाग, खाद्य आपूर्तिः के उपस्थित रहे। जिन विभागों के अधिकारी इस कार्यक्रम को उपस्थित नहीं हुए उन्हें निर्देश दिये गये कि वह आगामी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि उनके विभागों से सम्बन्धित शिकयतों का मौका पर निपटारा किया जा सके। आज कार्यकम में लगभग 100-150 लोग उपस्थित रहे जिन्हें सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर” का कार्यक्रम में होने वाले गतिविधियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। मौका पर सम्बन्धित अधिकारियों ने जनता की विभिन्न शिकायतें सुनी जिनका मौका पर भी निपटारा किया गया। मौके पर 10 शिकायतें लिखितरूप में प्राप्त हुई, जिनका सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से मौका पर ही समाधान किया गया। उक्त कार्यक्रम में 6 इन्तकाल तस्दीक किये गये, 2 शपथ पत्र सत्यापित किये गये और 6 प्रमाण पत्र बनाये गये। यह जानकारी एसडीएम रामपुर सुरेन्द्र मोहन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *