रामपुर बुशहर में फाग मेले का विधिवत शुभारंभ

राज दरबार में देवताओं के आगमन के साथ मेला फाग शुरू,
नगर परिषद द्वारा किया गया देवताओं का स्वागत:-

रामपुर बुशहर।उपमंडल रामपुर बुशहर में गुरुवार को राज दरबार में देवताओं के आगमन के साथ ही मेला फाग की शुरुआत हो गई। सबसे पहले गसों के देवता साहिब काजल, बसाहर के देवता साहिब बसाहरू तथा रचोली के देवता जाख का दरबार परिसर में पहुंचे, जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षदों ने उनका पारंपरिक विधि विधान से स्वागत किया। इसके बाद राज परिवार की ओर से राज महल के मुख्य द्वार पर रानी प्रतिभा सिंह द्वारा देवताओं की पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही 4 दिनों तक चलने वाले जिला स्तरीय आग मेले का शुभारंभ हो गया।देव आगमन के साथ शुरू हुआ रामपुर का फाग मेला।
यह देवता ले रहे है फाग उत्सव में भाग।
इस बार जिला स्तरीय फाग मेले में देवता साहब रचोली, बसाहरु, देवता साहब घसो, देवता धारा सरगा, देवता साहब कीम, छोटू देवता, देवता साहब डंसा, देवता साहब लालसा, देवता साहब शिंगला, देवता साहब शनेरी, देवता साहब डमेहड़ी, देवता सुमा, देवता साहब कुमसु, देवता साहिब बुचेहर आनी, देवी साहिबा बाड़ी, देवता साहब खनटू सेरी-मझाली, देवता साहब देवनगर, देवता साहब पंचवीर कमडाली बोंडा, देवता साहब चाटी, देवता साहब देलठ, देवता साहब मडेलू भद्रराल डिम, देवी साहिबा दमासनी गांव बिल, नव दुर्गा माता श्राइकोटी को मेले में शोभा बढ़ाने के लिए निमंत्रण दिया गया था, लेकिन किसी कारणवश देवता साहब दलाश और थेडा देवता साहब थेडा नही आएंगे।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जहां नप क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दो दर्जन से अधिक ष्टष्टञ्जङ्क कैमरें स्थापित किए गए हैं, वहीं ट्रैफिक और देवताओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस जवानों की भी तैनाती की गई है।
11 मार्च को को हार्मनी ऑफ पाइन पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड भी अपने कार्यक्रम को प्रस्तुत करेगा। इसके अलावा ममता भारद्वाज, अशोक पालसरा, तान्तरा बॉयज, रघुवीर ठाकुर भी रात्रि कार्यक्रम में लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा मेले में मुख्य आकर्षण महानाटी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *